Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

समुद्र में खतरनाक लहरें उठने का अलर्ट, 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली इस देश की धरती

भूकंप के झटके पिछले कुछ दिनों से कई देशों में आ रहे हैं। भूकंप विज्ञानियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। होनोलूलू स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से समुद्र में 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें उठने की संभावना है। हालांकि, सुनामी का कोई बड़ा खतरा नहीं है।

50 किलोमीटर की गहराई पर रहा केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी ने इस भूकंप को लेकर अधिक जानकारी दी है। एनसीएस ने बताया कि फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में ये भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई पर रहा है। हालांकि, एनसीएस ने भूकंप की तीव्रता 7.3 रिक्टर स्केल बताई है।

सितंबर में आए भूकंप से 72 की गई थी जान

भूकंप से कितना जान माल का नुकसान हुआ है? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलीपींस के सेबू द्वीप में सितंबर 2025 में आए 6.9 तीव्रता के घातक भूकंप के बाद ये दूसरी बड़ी घटना है। इसी साल सितंबर में आए भूकंप में 72 लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलीपींस, जो ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। यानी यहां भूकंप आना आम बात है।

जानिए कहां बसा है फिलीपींस?

बता दें कि फिलीपींस दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीपसमूह देश है। यह प्रशांत महासागर में इंडोनेशिया के उत्तर और वियतनाम के पूर्व में बसा है। यह 7,641 द्वीपों से मिलकर बना है। इसमें लूजोन, मिंदानाओ और विसायास प्रमुख द्वीप हैं। इसकी राजधानी मनीला है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp