Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

चंडीगढ़ निगम के दो अधिकारियों पर गिरी गाज, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम में हुई थी लापरवाही

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 25 सितंबर के चंडीगढ़ में हुए कार्यक्रम से संबंधित ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है। चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। चंडीगढ़ निगम कमिश्नर ने इस कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हालांकि, सस्पेंड किए गए अधिकारियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।

चंडीगढ़ निगम के अधिकारियों की सस्पेंड की कार्रवाई केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम में लापरवाही के कारण की गई है। इससे पहले भी एक मामले में निगम के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था, जब वे भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। इनमें स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संदीप ढांकर और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक चंद्र मोहन शामिल थे। दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था ।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp