Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

घरवालों को ऑनलाइन वीडियो मिलने के बाद खुलासा, नाबालिग से 5 महीने तक बलात्कार करते रहे 7 लोग

महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र के कल्याण इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ 7 लोगों ने करीब 5 महीनों तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। खुलासा ये भी हुआ है कि पीड़ित नाबालिग लड़की गर्भवती पाई गई है।पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  इस घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एक कॉलेज छात्रा है। अप्रैल महीने में लड़की की दोस्ती 7 आरोपियों में से एक से सोशल मीडिया पर हुई थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पीड़िता की सहमति के बिना उनके यौन संबंधों का वीडियो बनाता था। आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो को अपने 6 दोस्तों के साथ भी शेयर कर दिया। इसके बाद सभी ने लड़की को यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। लड़की को आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

एक अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब उजागर हुआ जब पीड़िता के परिवार वालों को उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन वायरल होते हुए दिखाई दिया। घटना सामने आने के बाद जब पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई तो पता लगा कि वह गर्भवती थी।

अब तक मामले में क्या कार्रवाई की गई?

पुलिस ने इस घटना से जुड़े सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों पर बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp