Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

मचा हडकंप, अस्पताल में वार्ड गर्ल से मुस्लिम कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक अस्पताल में बलात्कार की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पांशकुरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक महिला अस्थायी कर्मचारी ने अपने ही सहकर्मी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी ज़हीर अब्बास खान को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला अस्पताल में एक निजी कंपनी रिलायबल फैसिलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के तहत वार्ड गर्ल के रूप में काम करती है। उसने आरोप लगाया है कि इसी कंपनी के फैसिलिटी मैनेजर ज़हीर अब्बास खान ने उसे जबरन अपने कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी उसे परेशान करता था और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

छुट्टी के दिन हुई घटना

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना रविवार को हुई, जब अस्पताल में कम लोग थे। आरोपी ने इस बात का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की। डर के कारण महिला तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा पाई और सोमवार को उसने अन्य महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर पांशकुरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ज़हीर अब्बास खान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। यह घटना एक बार फिर अस्पतालों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp