Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

हेनले इंडेक्स 2025ः यह देश नंबर वन, UAE ने मारी बड़ी छलांग, पासपोर्ट रैंकिंग में पाकिस्तान फिर शर्मसार

पाकिस्तान का पासपोर्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में दुनिया में चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट घोषित हुआ है। पाकिस्तान को इस इंडेक्स में यमन और सोमालिया के साथ 96वें स्थान पर रखा गया है। पाकिस्तान से भी नीचे सिर्फ तीन देश हैं  इराक (97वां), सीरिया (98वां) और अफगानिस्तान (99वां)। ये देश लंबे समय से हिंसा और गृहयुद्ध का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक सिर्फ 32 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं या उन्हें वीजा ऑन अराइवल मिलता है। इनमें कोई बड़ा या विकसित देश शामिल नहीं है।

 भारत की पासपोर्ट ताकत में उछाल
भारत ने इस साल अच्छी छलांग लगाई है। भारत का पासपोर्ट अब 77वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि छह महीने पहले यह 85वें स्थान पर था। चीन को इस रैंकिंग में 60वां और ईरान को 91वां स्थान मिला है।

कौन सबसे ताकतवर 
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है इसके धारकों को दुनिया के 193 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है।इसके बाद जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन जैसे सात यूरोपीय देश हैं।

 ब्रिटेन-अमेरिका पिछड़े व UAE ने दिखाई मजबूती
ब्रिटेन और अमेरिका, जो कभी सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देश थे, अब गिरावट का सामना कर रहे हैं। ब्रिटेन छठे और अमेरिका अब दसवें स्थान पर है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पासपोर्ट ताकत में जबरदस्त सुधार किया है। बीते 10 सालों में यूएई का पासपोर्ट 42वें स्थान से उठकर अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है।

क्या है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स?
हेनले एंड पार्टनर्स नाम की ब्रिटेन स्थित कंसल्टेंसी फर्म हर साल 199 पासपोर्ट की रैंकिंग करती है। इसमें अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के आंकड़ों का इस्तेमाल होता है और इसे पासपोर्ट की ताकत को मापने का सबसे भरोसेमंद पैमाना माना जाता है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp