Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

TATA Group का बड़ा एलान: अहमदाबाद हवाई हादसे के पीड़ितों को मिलेगी मदद, 500 करोड़ का बनाया जाएगा राहत ट्रस्ट

टाटा ग्रुप ने शुक्रवार को एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए ₹500 करोड़ का एक ट्रस्ट बनाने की घोषणा की। इस ट्रस्ट का नाम AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट रखा गया है। ट्रस्ट के माध्यम से पीड़ितों को तत्काल और दीर्घकालिक सहायता प्रदान की जाएगी। टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने इस ट्रस्ट के लिए ₹250-₹250 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई है। यह ट्रस्ट मुंबई में एक सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में रजिस्टर किया गया है।

हादसे में 260 लोगों की गई थी जान

यह हादसा अहमदाबाद में 12 जून को हुआ था, जब एयर इंडिया की एक फ्लाइट (Boeing 787-8) उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एक इमारत से टकरा गई थी। इस भयावह दुर्घटना में 260 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें 19 लोग जमीन पर थे। विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया।

किसे मिलेगी मदद?

टाटा ग्रुप ने एक बयान में कहा कि AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट मृतकों के आश्रितों, घायल व्यक्तियों और इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों को तत्काल और दीर्घकालिक सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा, ट्रस्ट उन प्रथम उत्तरदाताओं, चिकित्सा कर्मियों, आपदा राहत कार्यकर्ताओं, समाजसेवकों और सरकारी कर्मचारियों को भी सहायता देगा, जिन्होंने हादसे के बाद अहम योगदान दिया और अपनी सेवा दी।

ट्रस्ट द्वारा दी जाने वाली सहायता

यह ट्रस्ट मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देगा। साथ ही, गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज के लिए चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। ट्रस्ट अहमदाबाद स्थित बी. जे. मेडिकल कॉलेज के क्षतिग्रस्त हॉस्टल इन्फ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण में भी सहायता करेगा। AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट का संचालन पांच सदस्यीय बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज करेगा। इसमें पूर्व टाटा अधिकारी एस पद्मनाभन और टाटा संस के जनरल काउंसल सिद्धार्थ शर्मा को ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया है। बाकी तीन ट्रस्टियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। ट्रस्ट का संचालन टैक्स रजिस्ट्रेशन और ऑपरेशनल औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शुरू होगा और इसकी पूरी गंभीरता से अमल किया जाएगा।

12 जून को हुआ था हादसा

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही अहमदाबाद में एक इमारत से टकरा गई थी। इस भयानक दुर्घटना में 260 लोग अपनी जान गंवा बैठे थे, जिनमें से 19 लोग जमीन पर मौजूद थे। विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp