Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

School Holidays: जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर

साल का सातवां महीना जुलाई बस शुरू होने वाला है। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद जब बच्चे दोबारा स्कूल जाने लगते हैं, तो उन्हें जुलाई का महीना थोड़ा भारी लगता है। इसकी एक वजह ये भी है कि इस महीने छुट्टियों की संख्या बाकी महीनों की तुलना में कम होती है। हालांकि अगर मॉनसून अच्छी बारिश लेकर आया, तो रेनी डेज़ के रूप में कुछ छुट्टियां जरूर मिल सकती हैं।

भारत में हर राज्य और बोर्ड (CBSE, ICSE, स्टेट बोर्ड) का छुट्टियों का अपना कैलेंडर होता है। ऐसे में स्कूल बंद रहने के दिन स्कूल या राज्य पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं जुलाई 2025 में स्कूलों में कितनी और कौन-कौन सी छुट्टियां संभावित हैं।

जुलाई 2025 में स्कूलों की संभावित छुट्टियां

चार रविवार अनिवार्य छुट्टियां: 6 जुलाई,13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई, हर रविवार को देशभर में लगभग सभी स्कूल बंद रहते हैं।

मोहर्रम – 6 या 7 जुलाई (चांद दिखने पर निर्भर)

  • मोहर्रम, इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है और 10वें दिन आशूरा मनाया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में इस दिन छुट्टी रहती है।
  • अगर मोहर्रम 6 जुलाई (रविवार) को पड़ता है, तो कई स्कूल 7 जुलाई (सोमवार) को अतिरिक्त छुट्टी दे सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा – 10 जुलाई (गुरुवार)

  • यह दिन गुरुओं को समर्पित होता है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में इस दिन कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं।
  • यह राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, छुट्टी स्कूल पर निर्भर करती है।

दूसरा शनिवार – 12 जुलाई

  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में दूसरे शनिवार को स्कूल बंद रहते हैं।
  • कुछ प्राइवेट स्कूल हर शनिवार की छुट्टी देते हैं, जबकि कुछ सिर्फ दूसरे या आखिरी शनिवार को।

क्षेत्रीय और मौसम आधारित संभावित छुट्टियां

  • रेनी डेज़: केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टियां घोषित हो सकती हैं।
  • गर्मी या लू: उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में अगर जुलाई के पहले हफ्ते तक लू या तेज गर्मी बनी रहती है, तो गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं।
  • हिमाचल प्रदेश (मॉनसून ब्रेक): कुल्लू जैसे इलाकों में 20 जुलाई से मॉनसून ब्रेक शुरू होने की संभावना है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp