Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

घर पर बनाएं टेस्टी और आसान पाइनएप्पल फ्रेंच टोस्ट, आपको भी पसंद है पाइनएप्पल?

Pineapple French Toast Recipe: अभी बाज़ार में बेहतरीन पाइनएप्पल (अनानास) मिल रहे हैं और इसका खट्टा-मीठा टैंगी स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. अगर आपके पास बची हुई ब्रेड है और आप कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो पाइनएप्पल फ्रेंच टोस्ट एक शानदार विकल्प है. यह स्वाद में लाजवाब होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी l

सामग्री (Pineapple French Toast Recipe)

  • ब्रेड स्लाइस – 4 से 6
  • अनानास का रस – 1 कप
  • दूध – 1/2 कप
  • मैदा या कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • चीनी – 1 से 2 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
  • दालचीनी पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • वनीला एसेंस – 1/2 टीस्पून
  • मक्खन या घी – सेंकने के लिए
  • कटे हुए अनानास के टुकड़े – 1/2 कप

विधि (Pineapple French Toast Recipe)

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में अनानास का रस, दूध, मैदा (या कॉर्नफ्लोर), चीनी, दालचीनी पाउडर और वनीला एसेंस डालें. इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि कोई गुठली न रहे. यह मिश्रण ब्रेड डुबोने के लिए तैयार है.
  2. अब ब्रेड स्लाइस को तैयार मिश्रण में 5–10 सेकंड तक डुबोएं ताकि वह अच्छी तरह भीग जाए, लेकिन टूटे नहीं.
  3. एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें. उसमें थोड़ा सा मक्खन या घी डालें. मिश्रण में डूबी ब्रेड स्लाइस को पैन पर रखें और दोनों ओर से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
  4. ऊपर से हल्का सा फ्राई किए हुए अनानास के टुकड़े रखें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा शहद या मेपल सिरप भी डाल सकते हैं.
  5. आप चाहें तो मिश्रण में स्वादानुसार जायफल पाउडर या नारियल भी मिला सकते हैं. टोस्ट को क्रिस्पी बनाना है तो ब्रेड को ज़्यादा देर तक मिश्रण में न भिगोएं. बच्चों को पसंद आए, इसके लिए ऊपर से रंग-बिरंगी टॉपिंग या चॉकलेट सिरप भी डाल सकते हैं.

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp