Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

2025 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, दुबई चैंबर में भारतीय कंपनियों का दबदबा

दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2025 की पहली तिमाही में भारतीय कंपनियों ने एक बार फिर दुबई में अपनी मजबूत कारोबारी मौजूदगी दर्ज कराई है। जनवरी से मार्च के बीच कुल 4,543 भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों ने दुबई चैंबर की सदस्यता ली, जो साल-दर-साल 4.4% की वृद्धि को दर्शाता है। यह आंकड़ा इस बात की पुष्टि करता है कि भारतीय व्यवसायी समुदाय दुबई में सबसे बड़ा और प्रभावशाली विदेशी कारोबारी समूह बना हुआ है।

पाकिस्तानी और मिस्र की कंपनियों ने भी दिखाई बढ़ती रुचि
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा, जहां से 2,154 नई कंपनिया दुबई चैंबर की सदस्य बनीं। वहीं, मिस्र तीसरे स्थान पर रहा, जहां से 1,362 कंपनियों ने चैंबर की सदस्यता हासिल की।

रिटेल और रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे ज्यादा सक्रियता
चैंबर में नए जुड़ने वाले व्यवसायों में सेक्टोरल हिस्सेदारी के आधार पर देखा जाए तो सबसे अधिक भागीदारी थोक और खुदरा व्यापार (36.2%) क्षेत्र से रही। इसके बाद रियल एस्टेट, किराया और व्यापार सेवाएं (35.4%) दूसरे और निर्माण क्षेत्र (16.7%) तीसरे स्थान पर रहे।

दुबई में विदेशी निवेशकों की बढ़ती भूमिका
यह रिपोर्ट दुबई चैंबर्स के तीन अंगों में से एक, दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी की गई है। यह दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर दुबई विदेशी निवेश और व्यवसाय के लिए एक बड़ा आकर्षण बनता जा रहा है, जिसमें भारतीय कंपनियों की भागीदारी सबसे मजबूत है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp