Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

30 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली!, यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगाई का तगड़ा झटका लग सकता है। यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विद्युत दरों में संशोधन का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा है, जिसके लागू होते ही घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक सभी श्रेणियों की बिजली महंगी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, पावर कॉर्पोरेशन ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टैरिफ संशोधन प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर कृषि और व्यापारिक वर्ग तक सभी के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया है। अब अंतिम निर्णय उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अनुमोदन के बाद होगा।

उपभोक्ताओं ने किया विरोध 
बिजली निगम की दलील है कि उत्पादन लागत, लाइन लॉस और वितरण व्यय में वृद्धि हुई है, जिसके चलते टैरिफ बढ़ाना आवश्यक हो गया है। वहीं, उपभोक्ता संगठनों ने इस प्रस्ताव का विरोध शुरू कर दिया है और इसे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला कदम बताया है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp