Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

स्थापना दिवस पर भाजपा की नई पहल: विचारधारा से जनकल्याण तक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपना स्थापना दिवस प्रदेशभर में मनाएगी। इस बहाने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विकास यात्रा, वैचारिक प्रतिबद्धता, राष्ट्रसेवा और संगठनात्मक विस्तार पर जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सुबह दस बजे प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी ध्वज का ध्वाजारोहण करेंगे। वहीं, शाम को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में जनसंघ काल से लेकर अब तक पार्टी की विचारधारा से जुड़े लगभग तीन सौ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के बाद सात से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान चलाएगी।

इस अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता गांवों, बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचकर आमजन से संवाद करेंगे तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा उत्थान और अंत्योदय के संकल्प को लेकर व्यापक जनसंपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp