Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

Nayab Singh Saini की रैलियों में 196 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Nayab Singh Saini प्रस्तावित धन्यवाद एवं विकास रैलियों के माध्यम से जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। चार अप्रैल को सफीदों की नई अनाज मंडी में शेड के नीचे रैली आयोजित होगी, जबकि पांच अप्रैल को जींद में एकलव्य स्टेडियम के सामने मैदान में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Mohammad Imran Raza ने बताया कि 5 अप्रैल को Jind के एकलव्य स्टेडियम के सामने आयोजित रैली में मुख्यमंत्री करीब 196 करोड़ 65 लाख 18 हजार रुपये की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 140 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 55 करोड़ 78 लाख 10 हजार रुपये की लागत से तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

उद्घाटन होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में हैबतपुर स्थित संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ शामिल है। इसके अलावा जींद डिस्ट्री नंबर-4 के पुनर्निर्माण, गांव स्तर पर सूक्ष्म सिंचाई तथा सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

वहीं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में मनोहरपुर में परचेज सेंटर, ऑफिसर कॉलोनी में 56 आवासीय इकाइयों का निर्माण, विभिन्न सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण, पानीपत–सफीदों–जींद मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना, कंडेला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और समेकित सैनिक सदन का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही मनोहरपुर ड्रेन खुदाई परियोजना और जल आपूर्ति से जुड़ी कई योजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा।

चार अप्रैल को मुख्यमंत्री Safidon की नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में भी हिस्सा लेंगे। यहां करीब 40 करोड़ 45 लाख 96 हजार रुपये की लागत से नौ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

सफीदों में 19 करोड़ 30 लाख 83 हजार रुपये की लागत से छह परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जिनमें राजकीय महाविद्यालय में नए शिक्षण कक्षों का निर्माण, हांसी ब्रांच पर घाट निर्माण व सुंदरीकरण तथा ड्रेन और नालों के पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा 21 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपये की लागत से तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनमें अनाज मंडी की आंतरिक सड़कों का सुधार, लुदाना में 33 केवी सब-स्टेशन और पिल्लूखेड़ा में राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp