कोलकाता को 65 रनों से रौंद SRH ने खोला जीत का खाता, KKR के काम नहीं आई रघुवंशी की फिफ्टी, हैदराबाद की जीत
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से हरा दिया. 227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 16 ओवर में 161 रन पर ही ढेर हो गई.
फिन एलन ने 7 गेंद में 28, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद में 52 और रिंकू सिंह ने 25 गेंद में 35 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. जिसकी वजह से केकेआर को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद की तरफ से उनादकट ने तीन विकेट और मलिंगा व रेड्डी को 2-2 विकटे मिले. नितीश कुमार रेड्डी को ऑलराउंडर प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
हेड-अभिषेक की शानदार पारी
इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. जिसका पूरा फायदा उठाते हुए दोनों ने पावरप्ले में ही 90 रन जड़ दिए. हेड ने 21 गेंद में 46 जबकि अभिषेक ने 21 गेंद में 48 रन बनाए. इसके अलावा क्लासेन ने 35 गेंद में 52 और नितीश रेड्डी 39 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके वजह से हैदराबाद इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 226/8 रन बनाने में सफल रहे. केकेआर की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके.
आज के मैच में केकेआर ने कोई बदलाव नहीं किया और पहला मैच खेलने वाली टीम को दूसरे मैच में उतारने का फैसला किया. जबकि हैदराबाद ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. हर्षल पटेल की जगह शिवांग कुमार को टीम में शामिल किया है.
टॉस के समय दोनों कप्तानों ने क्या कहा?
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हमें आम तौर पर पिच पर इतनी ज्यादा घास देखने को नहीं मिलती. इसके अलावा रात में ओस भी पड़ सकती है. इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. ओस के बारे में पक्का नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है. 40 ओवर तक पिच अच्छी रहनी चाहिए.
हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा. हमें अपना सबसे अच्छा खेल दिखाना होगा. आपको मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी. इस मैच में हम चीजों को आसान रखने की कोशिश करेंगे. हमारी टीम में एक बदलाव है – शिवांग टीम में आया है, ताकि हमारे पास विकेट लेने के ज्यादा विकल्प खुले रहें. उसने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उसे एक मौका दे रहे हैं.
KKR vs SRH: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन.
KKR vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
इस मैच से पहले अब तक दोनों टीमें 30 बार आमने सामने आ चुकी है. जिसमें 20 बार केकेआर की टीम को जीत मिली है जबकि 10 बार हैदराबाद ने जीत हासिल करने में सफल रही.
