Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हुई पहली उड़ान, योगी आदित्यनाथ के साथ विमान ने भरी उड़ान – लाइव वीडियो

नोएडा: कई सालों का इंतजार आज खत्म हो गया। जेवर एयरपोर्ट (Noida Airport) का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया। इसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट शुरू हो गया है। पहली फ्लाइट भी जेवर एयरपोर्ट से उड़ चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जेवर से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी।

नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। यह एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास है। आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो और रैपिड रेल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट का रनवे करीब 3.9 किलोमीटर लंबा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाया गया है। इसमें करीब 11200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर हर दो मिनट में फ्लाइट लैंड करेगी। हर घंटे में 30 फ्लाइट लैंड करेंगी और उड़ान भरेंगी। हर साल जेवर एयरपोर्ट से ढाई लाख मीट्रिक टन से ज्यागा कार्गो ढुलाई होगी। इसके अलावा हर साल एक करोड़ से ज्यादा यात्री यात्रा करेंगे।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक नजर में

  • शुरुआत में 1 करोड़ 20 लाख यात्री सफर करेंगे।
  • एयरपोर्ट पूरा होने के बाद हर साल करीब 7 करोड़ यात्री सफर करेंगे।
  • हर साल ढाई लाख मीट्रिक टन कार्गो ढुलाई की जा सकेगी। बाद में 18 लाख मीट्रिक टन कार्गो माल ढुलाई हो जाएगी।
  • नोएडा एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है।
  • अप्रैल अंत तक पूरी तरह से इसका संचालन शुरू हो जाएगी।
  • 65 शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
  • पहले चरण में 10 शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होगी।
  • शुरुआत में सिर्फ घरेलू और कार्गो उड़ानें शुरू की जाएगी।
  • पहले चरण में मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा, जयपुर के लिए जेवर से फ्लाइट शुरू होगी।
  • इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया के साथ यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ समझौता हुआ है।
  • एक घटे में 30 फ्लाइट लैंड और टेकऑफ करेंगी।
  • एयरलाइंस जल्द ही अपना शेड्यूल जारी करेंगी, जिससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
  • 20 अप्रैल के बाद फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp