अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, इस रेटिंग के साथ पास हुई फिल्म; जानें कब होगी रिलीज
हैदराबाद: सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को UA 16 रेटिंग दी है, जिससे यह फिल्म गर्मियों में रिलीज होने वाली मैन स्ट्रीम की फिल्मों में शामिल हो गई है. यह सर्टफिकेट बताता है कि फिल्म में अलौकिक डरावनी घटनाओं और मास दर्शकों के लिए आसान भाषा का अच्छा संतुलन है, हालांकि इसके डरावने होने के कारण 16 वर्ष से कम आयु के दर्शकों के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन की सलाह दी गई है.
रिपोर्ट के अनुसार, भूत बंगला कॉमेडी और फंतासी को हल्के-फुल्के रहस्यमयी राजों के साथ मिलाकर, गंभीर डरावने सीन के बजाय एक अलग कॉमेडी पर अधिक बनाई गई फिल्म है. UA 16 रेटिंग इसकी इस बात का सबूत है कि यह फिल्म बहुत अलग होने वाली है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह फिल्म इस गर्मी में हल्के-फुल्के मनोरंजन की तलाश कर रहे दर्शकों के लिए एक शानदार ऑप्शन है.
भूत बंगला अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन के 14 साल के अंतराल के बाद साथ आने पर और भी ज्यादा दिलचस्प बन गई है. दोनों ने पिछली बार 2010 की राजनीतिक कॉमेडी फिल्म खट्टा मीठा में साथ काम किया था. उन्होंने हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005) और भागम भाग (2006) जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी साथ काम किया है.
अक्षय, प्रियदर्शन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में भी नजर आएंगे. यह फिल्म मोहनलाल की 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है और इसमें सैफ अली खान, सैयामी खेर और अन्य कलाकार भी अहम रोल में होंगे.
काले जादू पर बेस्ड फिल्म भूत बांग्ला में अक्षय ने एक जादूगर की भूमिका निभाई है . अक्षय और प्रियदर्शन ने 2007 की हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया में भी काम किया था. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म के सीक्वल भूल भुलैया 2 (2022) और भूल भुलैया 3 (2024) में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में थे.
भूत बंगला का सह-निर्माण एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है. फिल्म में परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर सहित कई जाने-माने कलाकार हैं. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने के तैयार है.
