रामनवमी पर यूपी में दो दिन की छुट्टी, योगी सरकार का बड़ा फैसला
लखनऊ: रामनवमी पर अवकाश को लेकर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. इस बार रामनवमी पर दो दिन छुट्टी रहेगी. सीएम योगी ने आदेश दिया है कि 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च को भी यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. पहले यह छुट्टी सिर्फ 26 मार्च को ही थी, लेकिन इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है. ऐसा जनभावना और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निर्णय लिया गया है. रामनवमी पर अनुमान है कि लाखों श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ेंगे. इसी के मद्देनजर लगातार दो दिन अवकाश रहेगा.
बता दें कि रामनवमी को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं. खासकर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. इसके तहत मंदिर प्रशासन ने भी दर्शन-पूजन की विशेष व्यवस्था की है. साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी. अब सरकार ने इस पर्व के मद्देनजर लगातार दो दिन छुट्टी का ऐलान किया है.
