Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

पंजाब में कैबिनेट फेरबदल: लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे के बाद ट्रांसपोर्ट और जेल विभाग नए मंत्रियों को सौंपे गए

पंजाब सरकार में कैबिनेट स्तर पर बदलाव किया गया है। पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे और गिरफ्तारी के बाद उनके पास रहे विभाग अन्य मंत्रियों को सौंप दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, भुल्लर के पास मौजूद ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी अब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दी गई है, जबकि जेल विभाग डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, अमृतसर के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो में उन्होंने इस कदम के लिए तत्कालीन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया था।

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार और विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। बढ़ते दबाव के बीच पहले लालजीत सिंह भुल्लर ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया और बाद में उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया।

इसके बाद राज्य सरकार ने कैबिनेट में विभागों का पुनर्वितरण करते हुए ट्रांसपोर्ट और जेल विभाग अन्य मंत्रियों को सौंप दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp