Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

सपा के 40 हजार वाले वादे पर भाजपा का वार, पंकज चौधरी ने उठाए सवाल

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान को लेकर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा सरकार बनने पर नारी सम्मान समृद्धि योजना के तहत 40 हजार रुपये की धनराशि देगी।

चौधरी ने कहा कि सपा का इतिहास महिलाओं की सुरक्षा के मामले में गंभीर सवालों से घिरा रहा है। कहा कि लाल टोपी वाले गुंडों की अराजकता से उपजे भय को बेटियां अब तक नहीं भूली हैं।

सपा केे जंगल राज को याद कर महिलाएं अब भी सहम जाती हैं। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना से करोड़ों महिलाओं को धुएं से बचाया।

जनधन योजना से महिलाओं को सशक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी संख्या में महिलाएं लाभार्थी बनीं। सीएम योगी की सरकार ने एंटी रोमियो स्कवाड, महिला हेल्पलाइन 1090, फास्ट ट्रैक कोर्ट समेत कई योजनाएं चलाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp