Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

रामपुर में जूनियर इंजीनियर की आत्महत्या से मचा हड़कंप

रामपुर: थाना सैफनी में बिजली विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर जय रविंद्र मिश्रा ने शनिवार देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हादसे से न सिर्फ परिवार में कोहराम मच गया है, बल्कि पूरे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है. जान देने से पहले जूनियर इंजीनियर ने बेटे से वीडियो कॉल पर बात की थी.

बेटे से की वीडियो कॉल पर बात: जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी रविंद्र मिश्रा सैफनी बिजली घर पर जेई के पद पर तैनात थे. वह शाहाबाद में किराए के मकान में अकेले रहते थे. शनिवार की देर रात उन्होंने अपने 10 वर्षीय बेटे को वीडियो कॉल किया. कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा हैं. इसके बाद बेटे ने तुरंत अपने चाचा प्रभात मिश्रा को फोन कर पूरी जानकारी दी. प्रभात ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो जेई का शव फंदे पर लटका मिला. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिसि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि मृतक की अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था. पति-पत्नी के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था. इसी पारिवारिक कलह से तंग आकर जेई ने यह कदम उठा. वहीं, जेई के मौत से बिजली विभाग में भी शोक की लहर है. जेई एक कुशल अधिकारी थे, जिनकी अचानक मौत से सभी स्तब्ध हैं.

कोतवाली शाहबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली विभाग में तैनात जेई रविंद्र मिश्रा का उनकी पत्नी से विवाद था. आरोप है कि पत्नी जेई को धमकाती थी, जिसके कारण उन्होंने जान दी. मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp