Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

नोएडा रंगदारी केस: रवि काना की जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई तय

ग्रेटर नोएडा। नोएडा की सेक्टर-39 कोतवाली में दर्ज जान से मारने की धमकी देने और पांच करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर रवि काना की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है।

इस मामले और सेक्टर-63 कोतवाली में दर्ज एक अन्य प्रकरण में जिला अदालत में 25 मार्च को सुनवाई होगी।

रवि काना के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता के मुताबिक, सेक्टर-62 निवासी वादी ने सेक्टर-39 में दर्ज कराए मामले में बताया था कि 21 फरवरी की रात एक शादी में शामिल होकर कार से घर लाैटते समय रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उन्हें मदद मांगने के बहाने रोका था।

पांच करोड़ की मांगी थी रंगदारी 

कार से उतरने पर आरोपियों ने खुद को रवि काना गिरोह का सदस्य बताते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने घटना का विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पुलिस विवेचना में सामने आया कि रवि काना गिरोह पहले भी धमकी देकर वसूली कर चुका है। इसके अलावा सेक्टर-63 कोतवाली में दर्ज रंगदारी के एक अन्य मामले में भी रवि काना की अग्रिम जमानत को लेकर सुनवाई होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp