Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: ‘बुलडोजर बाबा’ ने माफियाओं पर कसा शिकंजा

लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरा देश व दुनिया उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानती है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा योगीजी ने माफिया और गुंडों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर जमीन मुक्त करवाई और उस पर विकास का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर केवल तोड़ता नहीं है बल्कि विकास की जमीन भी तैयार करता है।

उन्होंने कहा कि योगी ने समाज में गंदगी फैलाने वालों के लिए तसल्लीबख्श काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी योगी सिंगापुर व जापान गए थे। वहां भी उनका वही गेरुवा वस्त्र व खानपान था। जबकि कुछ लोग विदेश जाते हैं तो रंग बदल लेते हैं। लेकिन योगी का केसरिया रंग पक्का है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीक वाला देश है। योगी वहां से बहुत कुछ लाए हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश व लखनऊ के विकास में इसकी छवि दिखेगी। जापान लखनऊ से तकनीक के मामले में जुड़ेगा।

पाकिस्तान ने हमले के बारे में सोचा तो ऐसा जवाब देंगे कि उबर नहीं पाएगा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने अगर दोबारा भारत पर हमले के बारे में सोचा भी तो ऐसा जवाब देंगे कि वह फिर कभी ऊबर नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसे ऐसा करारा जवाब दिया गया था कि वह भारत की तरफ आंख उठाने के बारे में अब 10 बार सोचेगा। रक्षा मंत्री ने यह बात शुक्रवार को झूलेलाल वाटिका में आयोजित ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में कही।

रक्षामंत्री ने कहा कि लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान में ऐसी तबाही मचाई कि वह कांप गया। उन्होंने कहा कि लखनऊ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रहा है। लखनऊ यहां से सैनिक भेजता है। हथियार भेजता है और लखनऊ से ही सांसद भी भेजा है। जिसके ऊपर पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। लखनऊ का आपका सांसद देश के लिए समर्पित भाव से काम कर रहा हैं। लखनऊ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रहा है।

समग्र विकास का तैयार हो रहा मास्टर प्लान, एमओयू का आदान प्रदान हुआ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। दिल्ली के आर्किटेक्चर कालेज के साथ एलडीए ने एमओयू साइन किया है। शुक्रवार को समारोह में ही सीएम ने एमओयू का आदान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इससे शहर का तेजी से विकास होगा। एनसीआर की तर्ज पर एससीआर बन रहा है। इससे आसपास के जिलों का विकास होगा। रोजगार के अवसर सृजित होंगे। रक्षामंत्री ने कहा कि जब राहें खूबसूरत होती हैं तो मंजिल खूबसूरत हो जाती है। उन्होंने कहा कि लखनऊ को मल्टी मॉडल सिटी बनाया जाएगा।

लखनऊ के सभी पार्कों में लगेगा ओपन जिम

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के तमाम पार्कों में ओपन जिम लग गया है। जो बचे हैं उनमें भी आने वाले दिनों में ओपन जिम लगेगा। उन्होंने समारोह में बैठे युवाओं से पूछा कि कितने लोग जिम जा रहे हैं। उन्होंने हाथ भी उठवाया। उन्होंने कहा कि जिनके क्षेत्र के पार्क में ओपन जिम नहीं है वहां भी लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि मेट्रो का विस्तार किया जहा रहा है। ईस्ट वेस्ट कारिडोर को मंजूरी मिल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp