Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

बिजनौर के चांदपुर में बोर्ड एग्जाम देकर निकलीं 6 छात्राएं एक साथ लापता, हरिद्वार में मिली लोकेशन; इलाके में हड़कंप

बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले के चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राएं लापता हो गईं. परीक्षा के बाद गुरुवार देर शाम तक घर न पहुंचने पर परेशान परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर स्थानीय थाने में उनके लापता होने की सूचना दी गई.

जानकारी के अनुसार, चांदपुर के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज वैदिक कन्या में गुरुवार को इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राएं परीक्षा देने पहुंची थे. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब 6 छात्राएं देर शाम तक अपने घर को नहीं लौटी तो उनके परिजनों को चिंता हुई.

उन्होंने तुरंत उनकी तलाश शुरू की हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की दो छात्राएं के परिजनों ने उनके सहपाठी और अन्य चार छात्राएं के घरों पर जाकर पता किया तो वे अपने घर नहीं पहुंची थी. एक साथ 6 छात्राओं के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गुरुवार रात करीब 10 बजे सभी छात्राओं के परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी.

तलाश में जुटी पुलिस : एसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज पर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है. मामले में थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि छात्राओं बरामदगी के लिए कई टीम लगाई गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp