Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

19 की उम्र में लगता है पापा की कार्बन कॉपी, 11 साल पहले ही डेब्यू कर चुका है महेश बाबू का बेटा

महेश बाबू इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन और प्रियंका चोपड़ा जोनास की मौजूदगी ने इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिला दी है। टीजर से लेकर ट्रेलर तक, वाराणसी ने वह उत्साह पैदा कर दिया है जो हाल के वर्षों में उनके किसी अन्य प्रोजेक्ट में कम देखने को मिला, लेकिन इन सबके बीच एक और नाम है जो शांत तरीके से स्पॉटलाइट में आ रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि महेश बाबू का बेटा गौतम घट्टामनेनी है। अब आखिर इनकी चर्चा क्यों हो रही है और ये करते हैं, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

गौतम की बढ़ती लोकप्रियता

गौतम सिर्फ महेश बाबू की शक्ल नहीं बल्कि उनकी पहचान की चमक भी अपने साथ लेकर चलते हैं। इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स उनके बढ़ते फैनबेस का प्रमाण हैं। साल 2006 में महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के घर जन्मे गौतम बचपन से ही फिल्मी दुनिया के आकर्षण का हिस्सा रहे हैं। उनकी बहन सितारा पहले ही अपनी ज्वेलरी लाइन के साथ एक उभरती युवा सेलिब्रिटी बन चुकी हैं और गौतम भी तेजी से उसी दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। बचपन से ही तय हो गया है कि गौतम भी पापा की तरह स्टार बनने की तैयारी में हैं।

यहां देखें पोस्ट

 

 

शिक्षा और अभिनय की तैयारी

हैदराबाद के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा पूरी करने के बाद गौतम ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी का रुख किया। फिलहाल वह वहां थिएटर के चार वर्षीय कोर्स में अभिनय की गहराई सीख रहे हैं। यह पढ़ाई सिर्फ शौक नहीं, बल्कि उस सपना का हिस्सा है जिसे उन्होंने बचपन से अपने दिल में रखा है। परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही अभिनय की परंपरा अब उन तक पहुंच चुकी है। गौतम केवल कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। वह जिला स्तर पर शीर्ष तैराकों में शामिल रहे हैं। अभिनय और तैराकी, दोनों ही क्षेत्रों में उनका लगातार प्रयास बताता है कि वह जीवन में किसी भी राह को गंभीरता से अपनाने की क्षमता रखते हैं।

 

 

पहली झलक और भविष्य की उम्मीदें

गौतम की पहली स्क्रीन उपस्थिति फिल्म ‘नेनोक्कादीन’ में थी, जहां उन्होंने अपने पिता के किरदार का बचपन निभाया था। उस वक्त वो सिर्फ 8 साल के थे। उस छोटी सी भूमिका में भी उनकी स्क्रीन उपस्थिति दर्शकों को प्रभावित कर गई थी। उसी समय से उनकी अभिनय यात्रा ने चुपचाप शुरुआत कर दी। जब महेश बाबू अपनी अगली बड़ी फिल्म पर दुनिया भर में चर्चा बटोर रहे हैं, उनके बेटे गौतम भी विदेश में अपने सपनों को आकार दे रहे हैं। अभिनय उनके खून में जरूर है, लेकिन पहचान वह अपनी मेहनत और नए अंदाज से बनाना चाहते हैं।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp