Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

फिर आदमखोर ने दी आमदः खौफ के साए में ग्रामीण, घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया भेड़िया

बहराइच: जिले में एक बार फिर आदमखोर ने आमद दी है. घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम ड्रोन की मदद से बच्ची की खोजबीन में जुट गई है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बता दें कि पूरा मामला कैसरगंज तहसील क्षेत्र के नया लोधन पुरवा गांव का है. जहां एक 3 साल की बच्ची जाह्नवी सुबह के वक्त अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान भेड़िए ने हमला किया और बच्ची को उठाकर ले गया. हमला करता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और भेड़िए का पीछा भी किया, लेकिन भेड़िया बच्ची को लेकर गन्ने के खेत में जा घुसा. घटना के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी.

वहीं भेड़िए के हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. उसके बाद वन विभाग की टीम ड्रोन की मदद से बच्ची की तलाश में जुट गई. फिलहाल बच्ची का सुराग नहीं मिला है. परिजन और गाम्रीण भी बच्ची की तलाश कर रहे हैं. घटना के बाद गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. बच्चों को अकेले में न छोड़ने की सलाह दी गई है.

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp