Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

Haryana: CM नायब सैनी से की मुलाकात, क्रिकेटर शेफाली वर्मा बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर

चंडीगढ़: हरियाणा की विश्व चैम्पियन क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर में शेफाली का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से 1.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार तथा ग्रेड-ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शेफाली वर्मा ने ना केवल हरियाणा प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शेफाली आज देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, और शेफाली वर्मा ने खेल जगत में नया इतिहास रचा है।” इसी के साथ, हरियाणा महिला आयोग ने भी शेफाली वर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।

PunjabKesari

शेफाली वर्मा ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हरियाणा पूरे देश के लिए खेलों का रोल मॉडल बन चुका है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को जो प्रोत्साहन और सम्मान मिल रहा है, वह वाकई सराहनीय है।” उन्होंने अपने परिवार सहित मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का धन्यवाद किया।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp