Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

अयोध्या-काशी और मथुरा में खास निगरानी, चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई गई सुरक्षा, दिल्ली ब्लास्ट के बाद UP में हाई अलर्ट

लखनऊ: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ है। धमाके के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के भीड़भाड़ वाली जगहों और सभी धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ी दी गई है। काशी, मथुरा और अयोध्या के चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

डीजीपी राजीव कृष्ण ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशन पर सघन चेकिंग के आदेश दिए है। उन्होंने मॉल्स, बाज़ार, भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी चेकिंग के आदेश दिया है। साथ ही धार्मिक स्थलों, सामरिक महत्व के स्थानों के आसपास भी चेकिंग का फरमान जारी किया है। इस दौरान डीजीपी ने सीनियर पुलिस अफसरों को चेकिंग में मौजूद रहने का आदेश दिया है। साथ ही जरूरत के मुताबिक डॉग स्क्वायड, बीडीडीएस, एंटी सबोटाज चेकिंग की बात कही है।

यूपी DGP ने दिए कड़े निर्देश

  • सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में उपस्थित रहें तथा संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करें।
  • महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए और थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।
  • वाहनों की चेकिंग, मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन/भीड़भाड़ केंद्रों पर सघन सतर्कता बरती जाए — साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो।
  • एटीएस, क्यूआरटी (Quick Response Teams), बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉड को तत्पर मोड में रखा जाए तथा फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाए।
  • सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए; तथा स्थानीय ख़ुफ़िया तंत्र तथा नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाय।
  • यूपी 112 पीआरवी निरंतर संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहें
  • सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लिया जाय और अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाय।

दिल्ली में हुआ धमाका

बता दें कि राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ है। इस धमाके में 8 व्यक्ति की मौत हो गई है। धमाके में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए है। उसे देखकर यह सामान्य धमाका नजर नहीं आ रहा है। धमाके से आस-पास की कई गाड़ियों में भी आग लग गई है। धमाके के बाद रेस्क्यू-ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp