Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

आरोपों पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी, वेट लॉस की बताई वजह, ‘ओजैंपिक लेकर घटाया वजन…’

तमन्ना भाटिया अब सिर्फ साउथ का ही नहीं, बॉलीवुड का भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों अपने डांस नंबर्स से खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके ‘आज की रात हो’ या फिर ‘गफूर’, तमन्ना के साभी डांस नंबर हिट रहे। इस बीच अपनी कर्वी बॉडी को लेकर भी तमन्ना ने खूब सुर्खियां बटोरीं और अब एक्ट्रेस अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ महीनों में ही तमन्ना ने कई किलो वजन कम कर लिया है और उनका ये वेट लॉस देखने के बाद जहां उनके कुछ फैंस खुश हैं तो कुछ सोशल मीडिया यूजर एक्ट्रेस पर ओजैंपिक के इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में तमन्ना ने अब खुद सामने आकर  अपने वेट लॉस और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरने के प्रेशर पर भी बात की।

ये मेरे लिए नया नहीं है- तमन्ना भाटिया

हार्पर बाजार के साथ बातचीत में तमन्ना भाटिया ने अपने वेट लॉस और बॉडी पर बात की। उन्होंने ओजैंपिक लेने के आरोपों पर रिएक्ट करते हुए कहा- ‘मैं कैमरे के सामने ही बड़ी हुई हूं। मैं 15 साल की उम्र से कैमरे के सामने रही हूं तो छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मेरे मेरे कर्व्स कहीं नहीं जा रहे हैं। मेरे 20s के आखिरी तक, मेरा शरीर दुबला-पतला ही था। मेरा शरीर हमेशा से ऐसा ही रहा है। टेक्निकली ये मेरे लिए नया नहीं है। मैं ऐसे ही पली-बढ़ी हूं और ऐसी ही रही हूं।’

हिंदी बेल्ट के लिए ये नया है- तमन्ना

तमन्ना भाटिया आगे कहती हैं- ‘ये हिंदी बेल्ट के दर्शकों के लिए नया हो सकता है, लेकिन मैं लगभग 100 फिल्में कर चुकी हूं और लोगों ने मुझे अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग शरीर में देखा है। लेकिन, ज्यादातर फिल्मों में मैं दुबली-पतली ही रही हूं। लोगों को ये समझने की जरूरत है कि महिलाओं का शरीर बदलता रहता है, हर पांच साल में हम खुद का एक अलग रूप देखते हैं।’

कोरोना के समय वजन पर पड़ा असर- तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने बताया कि कैसे कोरोना ने उनके शरीर को सबसे ज्यादा प्रभावित किया और इस दौरान उनके लिए अपना वजन मेंटेन करना मुश्किल हो गया था। तमन्ना ने कहा- ‘मेरे केस में, कोरोना ने मेरे शरीर को काफी प्रभावित किया। मैं अपने 20s के आखिरी में थी और मेरे लिए ये मुश्किल हो गया था कि अपने वजन को मेंटेन कर पाऊं। मैंने इससे बहुत संघर्ष किया। मुझे अपना दाल, चावल और रोटी खाना बहुत पसंद है। ये सारी हेल्दी चीजें रते हुए भी, मुझे कैमरे के सामने जाना ही पड़ता था और मुझे लनगे लगा कि मैं किसी खास साइज में नहीं रहना चाहती और मैं लगातार इसे ठीक करने की कोशिश कर रही हूं। मुझे लगने लगा, ओह, क्या मेरा पेट बाहर आ रहा है? क्योंकि एक समय ऐसा भी आया, जब मेरा पेट बाहर आने लगा था और मैं सोच में पड़ गई कि मेरे शरीर को क्या हो रहा है।’

हर 5 साल में खुद के अलग वर्जन से मिलती हूं

तमन्ना ने आगे इंफ्लेमेशन पर भी बात की। वह कहती हैं- ‘इन्फ्लेमेशन एक वास्तविक समस्या है। इस साइकल से गुजरने वाली हर महिला को ऐसा लगता है जैसे उसका शरीर बदल रहा है। मैं भी अपने शुरुआती तीसवें दशक में इसी दौर से गुजर चुकी हूं और मेरे शरीर के कर्व्स कहीं नहीं जा रहे हैं। मेरे कर्व्स कहीं नहीं जा रहे हैं क्योंकि मैं सिंधी हूं। मेरे हिप्स और कमर कहीं नहीं जा रहे हैं क्योंकि ये हड्डियों का स्ट्रक्चर है। मुझे नहीं लगता कि आप मुझे कभी ग्लोबल ब्यूटी स्टैंडर्ड का पालन करते हुए देखेंगे क्योंकि भारतीय होना एक आकांक्षा है, लोग हमारे कर्व्स को पसंद करते हैं, और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम इसे अपनाएं।’

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp