जानें क्या थी आतंकियों की साजिश? जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया, आतंकियों की मदद कर रही थी
जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले में एक और गिरफ्तारी की है। लखनऊ की रहने वाली डॉक्टर शाहीन को भी गिरफ्तार किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जिस महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, उसका नाम शाहीन शाहिद है। वह लखनऊ लाल बाग की रहने वाली है।
फरीदाबाद में जिस डॉक्टर के घर से बड़े पैमाने पर विस्फोटक मिला है, वह इसी महिला डॉक्टर की कार इस्तेमाल करता था। इसी महिला डॉक्टर की कार से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। अब पुलिस ने इस महिला को भी गिरफ्तार किया है।
NEWS SOURCE Credit :indiatv
