Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

इनके चलने से लोगों का समय बचेगा , प्रधानमंत्री जी ने आज चार वंदेभारत ट्रेन चलाई है : मंत्री अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारत के विकास को नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते पहिये लग गए हैं और राष्ट्र दिल की गहराईयों से उन्हें आर्शीवाद दे रहा है। आज प्रधानमंत्री जी ने चार वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया है जिसमें से एक फिरोजपुर से अम्बाला छावनी होते हुए नई दिल्ली तक चलाई गई है। यह ट्रेन महज साढ़े छह घंटे में फिरोजपुर से दिल्ली पहुंचेगी, इतना तेज ट्रेन चलने से लोगों का समय बचेगा और वह अपने कामकाज जल्दी कर सकेंगे।

श्री विज आज अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर से दिल्ली तक चलाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर स्वागत के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने ट्रेन में सवार यात्रियों को गुलाब के फूल देते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय व अम्बाला नगर निगम की मेयर शैलजा सचदेवा ने वंदेभारत ट्रेन को अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पत्रकरों से बातचीत के दौरान कहा कि आज प्रधानमंत्री जी ने चार वंदेभारत को शुरू किया है जिनमें एक बनारस से खुजराओं तक, दूसरी लखनऊ से सहारनपुर तक, तीसरी एरनाकुलम से बंगलौर तक और चौथी फिरोजपुर से दिल्ली तक चलाई गई है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कोयले वाली छूक-छूक गाड़ियां चलती थी। वह जन्म से रेलवे कालोनी में रहते थे और रेलवे स्टेशन पर खेल-खेलकर वह बड़े हुए तथा स्टेशन को बदलते हुए उन्होंने देखा। एक समय था जब पानीपत से लुधियाना के लिए पीएल वन पीएल टू चलती थी। गाड़ी में लुधियाना तक जाते थे तो कपड़े व शक्ल काली हो जाती थी तथा अपनी शक्ल तक नहीं पहचानी जाती थी। मगर आज वंदेभारत चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश में रेलवे को अंतरराष्ट्रीय रेलवे के मुकाबले पर लाकर खड़ा कर दिया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चलती है और पहले जब वंदेभारत एक्सप्रेस चली थी तो वह रेलमंत्री अवश्विनी वैष्णव के साथ अम्बाला से दिल्ली गए थे और तब ट्रेन में उन्होंने चाय पी थी। हाईस्पीड ट्रेन चलने के दौरान चाय की एक भी बूंद ट्रेन में नहीं झलकी थी, यह इस गाड़ी की विशेषता है। उन्होंने कहा यह एसी ट्रेन है जिसमें आरामदायक कोच लगे है और बेहतरीन खाना इसमें दिया जाता है।  कार्यक्रम के दौरान डीआरएम विनोद भाटिया के अलावा बंतो कटारिया, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp