Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

फायदे जान रह जाएंगे हैरान, रोज 45 मिनट चलने से क्या होता है?

मोटापा या वजन का बढ़ना इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग न जाने कौन कौन से ट्रिक अपनाते हैं। कुछ लोग घंटों जिम में पसीना बहाकर वेट लॉस करना चाहते हैं तो कुछ लोग वेट लॉस के लिए डांस, जुंबा, पिलाटे, एरोबिक्स और साइकलिंग करते हैं। लेकिन वेट लॉस में जितना कारगर वॉक माना जाता है उतना फायदेमंद कुछ भी नहीं है। सोशल मीडिया पर अक्सर रील्स वायरल होते रहते हैं जिसमें 10000 कदम या 45 मिनट तक वॉक करने का चैलेंज किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना 45 मिनट तक वॉक करने से शरीर को क्या क्या फायदे मिलते हैं। यहां हम आपको रोजाना 45 मिनट वॉक करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

वजन नियंत्रण और फैट बर्न 

रोजाना 45 मिनट तक तेज वॉक से आप 150 से 250 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। यह वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए  

45 मिनट तक वॉक करने से हार्ट को मजबूती मिलती है, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती 

नियमित रूप से चलने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। रोजाना वॉक करने से हड्डियां भी मजबूत होती है।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल 

45 मिनट वॉक करने से इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

जोड़ों के दर्द में राहत

यह जोड़ों को चिकनाई प्रदान करता है और अकड़न को कम करता है, जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है।

इम्यून सिस्टम के लिए 

सुबह की ताजी हवा में चलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

स्ट्रेस करे कम

चलने से एंडोर्फिन (Endorphins) नामक हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में सहायक है।
NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp