Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

जानें राष्ट्रीय राजधानी के 16 ऐतिहासिक नाम और पूरी लिस्ट, क्या बदलने वाला है दिल्ली का नाम?

भारत की राजधानी दिल्ली ने सदियों में कई शक्तिशाली साम्राज्यों का उत्थान और पतन देखा है। हर साम्राज्य ने अपने शासनकाल में इस शहर को नया रूप और अलग नाम दिया। हाल ही में चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ जंक्शन और दिल्ली हवाई अड्डा का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा करने का भी प्रस्ताव रखा है।

दिल्ली के प्राचीन नाम
इतिहास के पन्नों में दिल्ली के कई नाम दर्ज हैं। महाभारत के अनुसार, यमुना नदी के किनारे पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ थी, जिसे दिल्ली का सबसे प्राचीन ज्ञात नाम माना जाता है। लगभग पहली शताब्दी ईसा पूर्व राजा ढिल्लु ने ढिल्लिका/ढिल्ली की स्थापना की, जो बाद में आधुनिक दिल्ली में विकसित हुआ।

मध्यकालीन नाम
11वीं शताब्दी में तोमर वंश ने पहले किला बंद शहर लालकोट बनवाया। बाद में पृथ्वीराज चौहान ने इसे किला राय पिथौरा के रूप में विस्तारित किया। गुलाम वंश में इसे किलेखोरी कहा गया। खिलजी वंश के दौरान इसे सिरी और फिर गयासुद्दीन तुगलक ने तुगलकाबाद नाम दिया। मोहम्मद बिन तुगलक ने 14वीं सदी में इसे जहांपनाह कहा।

फिरोजाबाद से शाहजहांनाबाद तक
1354 में फिरोज शाह तुगलक ने फिरोजाबाद की स्थापना की। 16वीं शताब्दी में हुमायूं और शेरशाह सूरी ने दिनपनाह और शेरगढ़ का निर्माण कराया। खिज्र खान ने इसे खिज्राबाद कहा, जबकि मुबारक शाह ने नाम बदलकर कोटला मुबारकपुर रखा। 17वीं सदी में मुगल सम्राट शाहजहां ने इसे शाहजहांनाबाद नाम दिया।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp