Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

Tulsi Vivah Rangoli Simple & Beautiful: घर को मिलेगा Festive Look, तुलसी विवाह पर बनाएं आसान और आकर्षक रंगोली

Tulsi Vivah Rangoli Simple & Beautiful : हिंदू धर्म में तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2025) का बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह शुभ अवसर भगवान विष्णु और माता तुलसी के विवाह का प्रतीक है। इस दिन घरों, मंदिरों और आंगनों में तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन (Tulsi Vivah Rangoli Design) बनाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन घर में रंगोली बनाना सौभाग्य और समृद्धि लाता है।

आइए जानें कुछ आसान और आकर्षक (Tulsi Vivah Rangoli Simple & Beautiful) रंगोली डिज़ाइन, जो आपके घर को उत्सवमय बना देंगे। 

 1. पारंपरिक तुलसी वृंदावन रंगोली ।। Traditional Tulsi Rangoli

इसके लिए पहले तुलसी का पौधा या वृंदावन बनाया जाता है। फिर उसके चारों ओर दीये, स्वस्तिक और कमल के फूल बनाएं। इसमें रंगों में हरा, लाल, पीला और सफेद प्रयोग करें।

PunjabKesari 2. तुलसी विवाह थीम रंगोली ।। Tulsi Vivah 2025 Rangoli

यह डिज़ाइन विशेष रूप से तुलसी विवाह के लिए बनाई जाती है। इसमें शालिग्राम और तुलसी माता की आकृति के साथ एक विवाह मंडप बनाया जा सकता है। इसके चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां और कलश से सजावट कर सकते हैं।

PunjabKesari
3. मंडल शैली रंगोली ।। Easy Tulsi Rangoli for Home

जो लोग सरल (Easy Aand Beautiful Rangoli Design) लेकिन आकर्षक डिज़ाइन चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन विकल्प है। मंडल आकार में गोल घेरा बनाकर उसके बीच में तुलसी का पौधा बनाइए।  चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां और दीये रखें।

PunjabKesari
4. इको-फ्रेंडली तुलसी रंगोली ।। Eco Friendly Tulsi Rangoli

आजकल लोग प्राकृतिक सामग्री से रंगोली बनाना पसंद कर रहे हैं। इस डिज़ाइन के लिए आप गेंदा, गुलाब, चमेली की पंखुड़ियां और तुलसी के पत्ते इस्तेमाल करें। इससे घर में सुंदरता के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।

PunjabKesari5.धार्मिक प्रतीक रंगोली ।। Religious Rangoli Design

बीच में तुलसी का पौधा बनाइए और चारों ओर ये प्रतीक (ॐ, स्वस्तिक, शंख, चक्र, कमल और कलश) सजाइए। इसमें भगवान विष्णु के चरणों के निशान भी छोटे रूप में जोड़ सकते हैं।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp