Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

जानिए क्या है पूरा मामला? मुश्किलों में घिरे शुभेंदु अधिकारी, TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर राज्य के बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को धमकाने का आरोप लगा है। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के राज्य सेक्रेटरी और मंत्री अरूप बिस्वास ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के ऑफिस को एक पत्र लिखकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर लगे आरोपों के बारे में बताया है।

साथ ही ये भी कार्रवाई करने को कहा गया

शुभेंदु के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही यह भी पक्का करने को कहा गया है कि भविष्य में चुनाव के काम में शामिल किसी भी सरकारी कर्मचारी को कोई और डरा न सके।

बंगाल में नहीं हो पाएंगे निष्पक्ष चुनाव- TMC

आयोग को लिखे पत्र में टीएमसी नेता अरूप ने लिखा, ‘जिन सभी सरकारी कर्मचारियों को हमारी वोटर लिस्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें बहुत ही सुनियोजित तरीके से धमकाया जा रहा है। अगर इस मामले को अभी से गंभीरता से नहीं लिया गया, तो पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं होंगे।’

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp