Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

अब जीशान कादरी ने घर बैठे खोल दी पोल, तान्या की भी लगाई क्लास, अमाल के जिस स्वेटर पर बिग बॉस-19 में मचा बवाल

बिग बॉस-19 जैसे ही फिनाले के करीब बढ़ रहा है घर का माहौल गरमाता जा रहा है। रोजाना घर में रिश्तों के समीकरण बदलते हैं और जोरदार टकरार भी देखने को मिलती है। बीते रोज तान्या मित्तल और मालती चहर के बीच अमाल मलिक के स्वेटर को लेकर जंग छिड़ी रही। जिस स्वैटर को लेकर दोनों के बीच बवाल मचा है उसका अब एक और दिलचस्प खुलासा भी सामने आया है जिसे जीशान कादरी ने किया है। जीशान कादरी घर से बाहर हो गए हैं लेकिन अभी भी घरवालों को लेकर अपने बयान देते रहते हैं। लेकिन अब जीशान ने खुलासा किया है कि जिस स्वैटर के लिए तान्या और मालती लड़ रही हैं वो दरअसल अमाल का नहीं उनका है। जीशान ने इसी स्वैटर को पहने हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

तान्या को बोले-लौटा दो मेरा स्वैटर

बीते रोज स्वैटर पर छिड़ी जंग के बाद जीशान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि जिस स्वैटर के पीछे मालती और तान्या लड़ रही हैं वो स्वैटर उनका है। जीशान बताते हैं, ‘मेरा स्वैटर… और दोनों लड़कियां इसलिए पहन रही हैं कि वो अमाल का है। लेकिन मैं शहबाज की कसम खाकर कहता हूं कि वो स्वैटर मेरा है। घरवालो क्या कर रहे हो… तान्या क्या कर रही हो वो स्वैटर अमाल का नहीं है। मालती मेरा स्वैटर मुझे लौटा दो। दिल्ली में बहुत ठंड पड़ रही है मुझे दिल्ली जाना है।’

 

 

क्या है पूरा विवाद?

अब इस पूरे विवाद को समझने के लिए बिग बॉस-19 के पूरे सीजन को देखना जरूरी है। दरअसल तान्या मित्तल शुरू से ही पूरे देश में अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। तान्या सबसे पहले नीलम और अमाल की दोस्त बनी थीं। तीनों का ग्रुप था जो बाद में टूट गया। इसी दौरान ये भी बातें सामने आई कि तान्या मित्तल  अपने दोस्त अमाल से प्यार करती हैं। तान्या इसको लेकर भले ही स्वीकार नहीं कर पाई हैं लेकिन फैन्स को ऐसा लगता है। अब कुछ समय बाद घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेती हैं मालती चहर। अब तान्या के सामने मालती नाम की लेडी खड़ी हो गई जो अमाल पर डोरे डालने लगी। मालती ने अमाल का स्वैटर पहन लिया जो बात तान्या को पसंद नहीं आई। इसके बाद तान्या ने मालती के डब्बे से अमाल का स्वैटर उठाया और वापस ले लिया।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp