Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

इन सीटों पर आपस में लड़ रहे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, दो सीटों का झगड़ा सुलझा, लेकिन 11 पर नहीं बनी बात

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में भी नाम वापस लेने की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है। अब सभी उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं और इंडिया गठबंधन के दल 11 सीटों पर आपस में ही लड़ रहे हैं। कुल 13 सीटों पर इंडिया गठबंधन के दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि गुरुवार को महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीटों के बंटवारे पर खुलासा हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गुरुवार शाम इंडिया गठबंधन के दो उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। इसके बाद ऐसा लगा कि अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार नाम वापस लेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से 11 सीटों पर अभी भी गठबंधन के दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन सीटों पर कौन किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।

इन सीटों पर इंडिया गठबंधन में ‘फ्रेंडली फाइट’
विधानसभा सीट
 IND कैंडिडेट 1
 IND कैंडिडेट 2
NDA कैंडिडेट
कहलगांव
रजनीश कुमार (RJD)
प्रवीण कुशवाहा (Cong)
शुभानन्द मुकेश (JDU)
गौड़ाबौराम
संतोष सहनी (VIP)
अफजल अली खान (RJD)
सुजीत कुमार (BJP)
बिहारशरीफ
शिव कुमार यादव (CPI)
उमैर खान (Cong)
डॉ सुनील (BJP)
राजपाकर
मोहित पासवान (CPI)
प्रतिमा कुमारी (Cong)
महेंद्र राम (JDU)
वैशाली
संजीव कुमार सिंह (Cong)
अजय कुशवाहा (RJD)
सिद्धार्थ पटेल (JDU)
नरकटियागंज
दीपक यादव (RJD)
सास्वत केदार (Cong)
संजय कुमार पाण्डेय
चैनपुर
गोविंद बिन्द (VIP)
बृजकिशोर बिन्द (RJD)
मोहम्मद जमा खान (JDU)
बेलदौर
तनिषा भारती (IIP)
मिथिलेश कुमार निषाद (Cong)
पन्ना लाल सिंह पटेल (JDU)
करगहर
महेंद्र गुप्ता (CPI)
संतोष मिश्रा (Cong)
वशिस्ठ सिंह (JDU)
सिकंदरा
उदय नारायण चौधरी (RJD)
विनोद कुमार चौधरी (Cong)
प्रफुल कुमार मांझी (HAM)
सुल्तानगंज
चन्दन कुमार (RJD)
ललन कुमार (Cong)
ललित नारायण मंडल (JDU)

इन दो सीटों पर वापस लिए नाम

गुरुवार को प्राणपुर विधानसभा सीट से तौकीर आलम ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नामांकन किया था। अब आरजेडी के इशरत प्रवीण इस सीट से इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट हैं। वहीं, बाबूबरही विधानसभा सीट से वीआईपी कैंडिडेट बिंदु गुलाब यादव ने अपना नाम वापस ले लिया। इस सीट से आरजेडी के अरुण कुमार सिंह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला जेडीयू की मीना कुमारी से है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp