Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

बिहार चुनावः मुकाबले को बनाया हॉट, मोतिहारी में बाहुबली पति के खिलाफ मेयर पत्नी ने ठोकी ताल!

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी विधानसभा सीट पर पति-पत्नी का एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ना चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले के हेड क्वार्टर मोतिहारी विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार देवा गुप्ता तो पत्नी मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन मोतिहारी विधानसभा सीट से किया है। दरअसल, मोतिहारी विधानसभा में प्रमुख रूप से आरजेडी के टिकट की दावेदारी तीन लोगों के द्वारा किया जा रहा था। अंततः आरजेडी ने  मोतिहारी निवासी देवा गुप्ता पर भरोसा जताया है। देवा गुप्ता की छवि मोतिहारी में बाहुबली के रूप में मानी जाती है। उन पर दर्जनों से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज है।

देवा गुप्ता को गिरफ्तारी की आशंका

राजनीतिक षड्यंत्र के तहत देवा गुप्ता को नामांकन के दौरान गिरफ्तारी की आशंका को लेकर देवा गुप्ता अपना नामांकन दर्ज करने दर्जनों से ज्यादा चार चक्का गाड़ी से मोतिहारी समाहरणालय पहुंचा। नामांकन करते ही समाहरणालय के पीछे कचहरी के रास्ते बाइक से निकलते बना। देवा गुप्ता के नामांकन के समय मोतिहारी के छतौनी, थाना नगर थाना, मुफस्सिल थाना समेत पुलिस की चहल कदमी बढ़ने की भनक मिलने के बाद देवा गुप्ता को बाइक से सवार होकर समाहरणालय के पीछे रास्ते कचहरी होकर निकलना पड़ा। परंतु नगर थाना देवा गुप्ता के घर पर बीते रात्रि छापामारी करते हुए उनके आवास से सुबोध यादव को गिरफ्तार किया है। घर पर देवा गुप्ता एवं मेयर प्रीति गुप्ता नहीं मिल पाई। गिरफ्तार सुबोध यादव के बारे में मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया इनके खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसको लेकर गिरफ्तारी की गई है काफी दिनों से उनकी तलाश की जा रही थी।

मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी

मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी

प्रीति कुमारी ने बताया क्यों किया नामांकन

वही आरजेडी प्रत्याशी देवा गुप्ता की पत्नी नामांकन करने पहुंची तो उन्होंने कहा कि हम अपने पति के विरोध में नामांकन नहीं दर्ज कर रहे हैं। विरोधी कोई भी चाल सकते हैं। इस कारण हम भी अपना नामांकन फाइल कर रहे हैं। हम अपने पति के सहयोग के लिए नामांकन कर रहे हैं। मोतिहारी नगर निगम नियर प्रीति कुमारी ने कहा कि नगर निगम मेयर पद पर जब से निर्वाचित हुई हूं। इसके बाद से विरोधियों का षड्यंत्र हमारे पति एवं हमारे खिलाफ हमेशा रचा जाता है परंतु जनता सब देख रही है। विरोधियों को जवाब जनता देगी। बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले में 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव 11 नवंबर को होगा। जिले भर में कुल 142 नामांकन हुए हैं।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp