Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

केदारनाथ में भी होगा भव्‍य दीपोत्‍सव, पहली बार बदरीनाथ धाम में जलेंगे 12 हजार दीये

देवभूमि उत्तराखंड में बदरीनाथ और केदारनाथ धामों में दीपावली के अवसर पर भव्य दीप उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में समिति के अधीनस्थ सभी देवालयों को आकर्षक रूप से सज्जित किया जा रहा है।

द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों तथा हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित करेगी। बदरीनाथ होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि यह दीपोत्सव 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा।  बदरीनाथ धाम में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत मेहता, भंडारी कमदी हक हकूकधारियों के साथ 12 हजार दीप प्रज्ज्वलित करेगी तथा लक्ष्मी माता मंदिर में 56 भोग चढाये जायेंगे। इसी तरह केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा।  द्विवेदी ने बताया कि मंदिर परिसर एवं मार्गों को दीपों से सजाया जाएगा।

बीकेटीसी श्रद्धालु दानीदाताओं के सहयोग से दीपावली तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर के लिए मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से श्रृंगार कर रही है। उन्होंने बताया कि  केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 23 अक्टूबर को बंद हो रहे है तथा दीपावली के अवसर पर बदरीनाथ धाम को भी 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ तथा केदारनाथ में दीपावली का पर्व  20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बदरीनाथ एवं केदारनाथ दोनों धामों में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। धामों में दीपावली के अवसर पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के भी निर्देश है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp