Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

आज भी दर्शकों की है फेवरेट, दिवाली पर रिलीज हुई वो 6 फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई

दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं जो आज भी अपनी बेहतरीन कहानी के लिए पसंद की जाती है। फेस्टिव सीजन और लोगों की छुट्टियां होने के कारण फिल्म मेकर्स को अच्छा मुनाफा होता है। इसमें कुछ फिल्में हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप रही। दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी बहुत ही खास मौका होता है, जब बड़े-बड़े सितारे अपनी फिल्मों को रिलीज करते हैं। इस त्यौहार पर सिनेमाघर दर्शकों से भर जाते हैं और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना देते हैं। आइए जानते हैं उन 6 सुपरहिट फिल्मों के बारे में जो दिवाली पर रिलीज हुईं और जिन्होंने जबरदस्त कमाई की। प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर दिवाली को ‘गोल्डन वीक’ मानते हैं, जब सबसे ज्यादा कमाई संभव होती है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान और काजोल की यह फिल्म दिवाली के आस-पास रिलीज हुई थी और हिंदी सिनेमा की पहचान बन गई। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा उस दौर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने लगभग 102 करोड़ रुपये कमाए थे।

गोलमाल 

अजय देवगन, तुषार कपूर अभिनीत तीन फिल्में गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन दीवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थीं। 2019 में गोलमाल 3 ने बॉक्स ऑपिस पर दुनिया भर में 162.30 करोड़ कमाए और इसका बजट मात्र 40 करोड़ रुपये था।

हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की यह फिल्म दिवाली सीजन में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा ने दिलों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया था। 16 करोड़ की इस फिल्म ने दुनिया भर में 52 करोड़ कमाए थे।

कभी खुशी कभी गम

करण जौहर के निर्देशन में बनी यह मल्टी-स्टारर फिल्म दिवाली रिलीज थी। इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सितारे थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 119.29 करोड़ कमाए थे।

ओम शांति ओम

फराह खान द्वारा निर्देशित और शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म दिवाली 2007 पर रिलीज हुई। इसने धमाकेदार ओपनिंग की थी और ये किंग खा के करियर की बड़ी हिट बन गई। इसने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ से अधिक कमाए थे।

जब तक है जान

यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ कैसे भूल सकते हैं। ये भी दिवाली पर रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आए थे। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 235 करोड़ रुपये कमाए थे।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp