Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

बिहार चुनाव: जानें कहां से किसे मिला टिकट, AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी

बिहार: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 12 नए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चौथी सूची जारी होने के साथ ही, आम आदमी पार्टी अब तक कुल 99 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले, पार्टी ने अपनी पहली सूची में 11, दूसरी सूची में 48 और तीसरी सूची में 28 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे।

चौथी लिस्ट में जारी उम्मीदवारों के नाम

  1. मधुबन: कुमार कुनाल
  2. सीतामढ़ी: रानी देवी
  3. खजौली: आशा सिंह
  4. फुलपरास: गोरीशंकर
  5. सूपौल: बृज भूषण (नवीन)
  6. अमौर: मोहम्मद मुंताजिर आलम
  7. पिरपैंती: प्रीतम कुमार
  8. कुटुम्बा: शरावन घुइया
  9. गुरुआ: सचितानंद श्याम
  10. गया टाउन: अनिल कुमार
  11. सिकंदरा: राहुल राणा
  12. जमुई: रमाशिष यादव

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी चौथी सूची जारी करने के बाद अब तक कुल 99 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

  • पहली सूची: 11 उम्मीदवार
  • दूसरी सूची: 48 उम्मीदवार
  • तीसरी सूची: 28 उम्मीदवार
  • चौथी सूची: 12 उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह बिहार में दिल्ली और पंजाब के ‘केजरीवाल मॉडल’ को लागू करने के वादे के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मुख्य ध्यान रहेगा। इसके साथ ही, पार्टी बिहार में पलायन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे प्रमुख मुद्दों को भी चुनाव प्रचार के दौरान उठाएगी।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp