Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

24 अक्टूबर को बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगे, समस्तीपुर और बेगूसराय में पीएम मोदी की दो बड़ी रैलियां

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस दिन राज्य के दो जिलों में समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो प्रस्तावित कार्यक्रम देहै, उसके अनुसार वे 24 अक्टूबर को बिहार आ रहे हैं और बिहार में वे दो जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे समस्तीपुर, जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे और वहां से बेगूसराय जाएंगे। 24 अक्टूबर को उनकी पहली बिहार की चुनावी सभा होने जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले छठ पूजा के दौरान बिहार आने के इच्छुक थे, लेकिन श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसीलिए इस दौरान कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया।

दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि वे छठ पूजा के दौरान आएं, लेकिन आम छठ ब्रतियों को उनके आगमन के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए छठ पूजा के दौरान प्रधानमंत्री का कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी चुनावी रैली 30 अक्टूबर को प्रस्तावित है, हालांकि इसके स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp