Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण, RSS प्रमुख भी रहेंगे मौजूद, राम मंदिर के शिखर से मिलेगा निर्माण कार्य पूरा होने का संदेश

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर पहुंचेंगे. यहां वे शिखर पर 21 फीट का ध्वजारोहण करेंगे. इसी दिन राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने की घोषणा भी की जाएगी. राम मंदिर के ध्वजारोहण के साथ प्रधानमंत्री पूरे विश्व को राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने का संदेश देंगे. पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे. 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था. 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य महल में विराजमान हुए थे. जिसमें मुख्य यजमान के रूप में पीएम थे. मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद 25 नवंबर को प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करेंगे.

राम विवाह पंचमी की शुभ तिथि पर ध्वजारोहण किया जाएगा. इसके पहले 21 नवंबर से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय अनुष्ठान चलेगा. वैदिक आचार्यों की मौजूदगी में अयोध्या और काशी के विद्वान अनुष्ठान कराएंगे. जिसके बाद मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा.

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp