Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

विधायक संगीता कुमारी ने छोड़ी पार्टी, नीतीश के बाद लालू की पार्टी में भी शुरू हुआ इस्तीफों का दौर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अब तक जेडीयू और आरजेडी ने किसी भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन दोनों दलों में इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है। आरजेडी विधायक संगीता कुमारी ने भी शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी। हाईकमान ने उनका इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है। संगीता कुमारी ने विधान सभा सचिवालय को अपना इस्तीफा भेजा जिसे स्वीकार कर लिया गया। संगीता काफी पहले से बगावती तेवर दिखा रही थीं। उन्होंने 2024 फ्लोर टेस्ट में एनडीए सरकार को समर्थन दिया था। इसके बाद से ही पार्टी से उनकी राहें अलग हो चुकी थीं। संगीता कुमारी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मोहनिया सीट से विधायक बनी थीं। हालांकि, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनकी राहें पार्टी से अलग हो गईं। इस चुनाव में उन्हें एनडीए गठबंधन से टिकट मिल सकता है।

नीतीश की पार्टी में भी इस्तीफा

पूर्णिया के पूर्व जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है। संतोष कुशवाहा के साथ चिराग की लोजपा के उम्मीदवार रहे अजय कुशवाहा भी आरजेडी में शामिल हो चुके हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि संतोष कुशवाहा आरजेडी के टिकट से धमदाहा से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। वह बिहार सरकार के मंत्री एवं जेडीयू के कद्दावर नेता लेसी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इससे पहले जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय जी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो चुके हैं।

दो चरणों में होने हैं विधानसभा के चुनाव

बिहार में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हैं। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को है। 243 विधानसभा सीटों पर 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp