Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

दिन भर की फास्टिंग के बाद भी महसूस नहीं होगी थकावट, करवा चौथ के व्रत से पहले सरगी में क्या खाएं?

Karwa Chauth 2025: क्या आपको भी करवा चौथ का व्रत रखने के बाद बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है? दिन भर कुछ भी खाए-पिए बिना रहने से शरीर में इस तरह के लक्षण दिखना मामूली है। अगर आप इस समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको सरगी में कुछ सुपर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए जिससे व्रत के दौरान आपका एनर्जी लेवल ज्यादा ड्रॉप न हो।

जरूर खाएं फल

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, हेल्थ कोच और TEDx स्पीकर डॉ. निधि निगम ने बताया कि सरगी में फल जरूर खाने चाहिए। आप अनार, पपीता, संतरा, सेब जैसे फलों को सरगी में शामिल कर सकती हैं। सरगी में फल का सेवन करने से न केवल आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी बल्कि आप दिन भर ऊर्जावान भी महसूस कर पाएंगी।

शामिल करें प्रोटीन

सरगी में प्रोटीन रिच ऑप्शन को जरूर शामिल करना चाहिए। आप दही का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा आप पनीर को भी सरगी में शामिल कर सकती हैं। आपको सरगी में ड्राई फ्रूट्स को भी रखना चाहिए। बादाम, अखरोट, किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स व्रत के दौरान महसूस होने वाली थकान और कमजोरी को पैदा होने से रोक सकते हैं।

पिएं नारियल पानी

डॉ. निधि निगम ने बताया कि सरगी में नारियल के पानी को भी शामिल करना चाहिए। अगर आप चाहें तो शिकंजी या फिर पानी का सेवन भी कर सकती हैं। मिठाई में आप एक छोटी कटोरी सेवईं को भी शामिल कर सकती हैं। अगर आप सरगी में खाने-पीने की इन चीजों को शामिल करती हैं, तो करवा चौथ का व्रत खोलने तक आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरगी में पोषक तत्वों से भरपूर इन चीजों को शामिल करने से व्रत के दौरान महसूस होने वाली थकान और कमजोरी दूर रहेगी।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp