Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

बिहार विधानसभा चुनाव: यहां जानें चुनावी समीकरण, मोरवा सीट पर कौन सी पार्टी मारेगी बाजी?

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा चुका है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं, 14 नवंबर को चुनाव के परिणाम जारी होंगे। इस चुनाव में राजनीतिक दलों की नजर मोरवा विधानसभा सीट पर भी है। आइए जानते हैं कि मोरवा सीट का क्या है चुनावी समीकरण। और अब तक किस पार्टी का रहा है इस सीट पर दबदबा।

जानें मोरवा सीट के बारे में

मोरवा विधानसभा सीट बिहार विधान सभा के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। मोरवा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 135 है। यह सीट बिहार के समस्तीपुर जिले का एक हिस्सा है और उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मोरवा एक सामान्य सीट है और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है। इस सीट से वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता रणविजय साहू विधायक हैं।

मोरवा सीट का समीकरण

मोरवा विधानसभा सीट पूर्ण रूप से एक ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान मोरवा क्षेत्र में करीब 2 लाख 70 हजार वोटर्स हैं। इस सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 18 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता करीब 12 फीसदी हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में मोरवा सीट पर वैध वोटों की संख्या 1,60,716 या 59.42 प्रतिशत थी।

बीते चुनाव का परिणाम

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोरवा सीट पर राजद नेता रणविजय साहू को 59,554 (37.06 प्रतिशत) वोट मिले। उन्होंने जेडी-यू नेता विद्या सागर सिंह निषाद को हराया, जिन्हें 48,883 (30.42 प्रतिशत) वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर एलजेपी नेता अभय कुमार जय कृष्ण रे रहे, जिन्हें 23,884 (14.86 फीसदी) वोट मिले।

  • 2015: विद्या सागर सिंह निषाद (जद-यू)
  • 2010: बैधनाथ सहनी (जेडी-यू)

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp