Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया स्वागत, बाबा विश्वनाथ की नगरी पहुंचे मॉरिशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम

वाराणसी. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. मॉरीशस के पीएम कल पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 11:30 बजे मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे. यहां से प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे. फिर सड़क मार्ग से होटल ताज पहुंचेंगे. जहां वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. लंच के बाद मोदी यहां से उत्तराखंड के लिए रवाना हो जाएंगे.

बता दें कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री 10 से 12 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं. मॉरीशस के पीएम की अगवानी यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मॉरीशस के पीएम क्रूज से गंगा आरती देखेंगे. साथ ही वे श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे. गौरतलब है कि 11 मार्च, 2025 को पीएम मोदी मॉरीशस गए थे. तब उन्होंने रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण दिया था. उस दौरान ही तय हो गया था कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता वाराणसी में होगी.

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp