Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

COVID-19 : हाई अलर्ट जारी, फिर मंडराया कोरोना का खतरा, इन देशों में जाने वाले हो जाएं सावधान

कुछ समय की राहत के बाद कोरोना वायरस (COVID-19) एक बार फिर से लौटता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के कई देशों में इसके मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड में स्थिति चिंताजनक हो गई है। वहीं अंग आप इन देशों में जाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि यहां अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। भारत में अभी हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हम अब भी सतर्क नहीं हुए, तो भारत में भी संक्रमण की लहर लौट सकती है।

सिंगापुर: हाई अलर्ट पर सरकार, तेजी से बढ़ रहे केस

* सिंगापुर में 28% तक केस बढ़े हैं।
* 5 से 11 मई के बीच 25,900 नए मामले सामने आए।
* अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 181 से बढ़कर 250 हो गई है।
* कुल एक्टिव केस लगभग 14,200 हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री  ओंग ये कुंग ने कहा कि लोगों की इम्युनिटी अब पहले जैसी नहीं रही, इसलिए सरकार ने नए बूस्टर डोज़ लेने की अपील की है।

हांगकांग: बुज़ुर्गों में संक्रमण और मौतें ज्यादा

* मार्च में जहां पॉजिटिविटी रेट 1.7% था, अब बढ़कर 11.4% हो गया है।
* अब तक 81 नए मामले, जिनमें से 30 मौतें हो चुकी हैं।
* मौतों में अधिकतर लोग बुज़ुर्ग हैं या पहले से बीमार थे।

डॉक्टर त्सुई का कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद जो “Herd Immunity” बनी थी, उसका असर अब कम हो रहा है। वायरस अब स्थानीय बीमारी की तरह बर्ताव कर रहा है, जो समय-समय पर लौटेगा।

थाईलैंड: बैंकॉक सबसे ज्यादा प्रभावित

* एक हफ्ते में 33,030 नए मामले मिले।
* सिर्फ बैंकॉक में 6,000+ केस, 1,918 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
* दो लोगों की मौत (सुखोथाई और कंचनबुरी में)।

अन्य प्रभावित क्षेत्र:

* चोन बुरी: 2,573 केस
* रेयोंग: 1,680 केस
* नॉन्थाबुरी: 1,482 केस
* समुत प्राकन: 1,442 केस

थाईलैंड में सबसे ज्यादा केस अब 30 से 39 साल के लोगों में मिल रहे हैं, जो पहले कम प्रभावित होते थे। विशेषज्ञ थिरा वोराटनर ने बताया कि यह तेजी पिछले 11 हफ्तों से बनी हुई है।

भारत में भी सतर्क रहने की जरूरत

भारत में फिलहाल केस ज्यादा नहीं हैं, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड देखें, तो नई लहर का खतरा मंडरा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में भी टीकाकरण का असर अब कम हो रहा है और लोगों को बूस्टर डोज़ की फिर से जरूरत है।

PunjabKesari

क्यों बढ़ रहा है कोरोना?

सिंगापुर: नए वैरिएंट LF.7 और NB.1.8 तेजी से फैल रहे हैं। ये 2024 में सामने आए JN.1 वैरिएंट से जुड़े हैं। ये वैरिएंट पहले बनी इम्युनिटी को भी नकार सकते हैं।

थाईलैंड: यहां XEC वैरिएंट फैल रहा है, जो ओमिक्रॉन का ही रूप है। इसके फैलने की वजह सोंगक्रान त्योहार को माना जा रहा है, जब यात्रा और मेलजोल ज्यादा हुआ।

अन्य कारण:

* इम्युनिटी का कम होना
* मौसम में बदलाव
* भीड़भाड़ और सामाजिक आयोजन
* अंतरराष्ट्रीय यात्रा

क्या करें?

* बूस्टर डोज़ जरूर लगवाएं
* बुज़ुर्ग और बीमार लोगों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए
* मास्क पहनें और भीड़ से बचें
* नियमित रूप से हाथ धोएं
* लक्षण दिखें तो तुरंत टेस्ट कराएं

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp