Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहने से 17 मजदूर घायल

महाराष्ट्र में नागपुर के कोराडी में शनिवार को महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात आठ बजे हुई। अधिकारियों ने कहा, “17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर राहत कार्य जारी

पुलिस, दमकल विभाग और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी विपिन इटनकर और पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि स्लैब ढहने का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय में विशेषज्ञ घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद के लिए मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp