Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

महिला थाना सैंट्रल, फरीदाबाद द्वारा विद्यार्थियों के लिए सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Faridabad  : पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के आदेशानुसार महिला थाना सैंट्रल की प्रबंधक एवं दुर्गा शक्ति-2 टीम द्वारा फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31 में विद्यार्थियों के लिए सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई तथा डेमो के माध्यम से उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के प्रावधानों से अवगत कराया गया और डायल 112 ऐप की जानकारी दी गई और बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में इसका उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है। इसके अलावा महिला सुरक्षा फीडबैक फॉर्म के उपयोग एवं उद्देश्य के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।
इस दौरान लगभग 200 छात्रों को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। यह अभियान महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति फरीदाबाद पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp