Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

कभी थी बॉलीवुड क्वीन बनने की थी ‘बेताबी’, Jab We Met के अंशुमन की रियल लाइफ वाइफ कहां हुईं गायब?

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज आईं और गईं लेकिन इनमें से कुछ ही हैं जो अपना नाम बना पाईं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही एक अभिनेत्री की जो बॉलीवुड में काम करने के लिए सात समंदर पार करके आई। बॉलीवुड में कुछ खास कीम नहीं मिला लेकिन साउथ फिल्मों की क्वीन बन गईं। साउथ में कई हिट फिल्में देने के बाद उनका करियर बुलंदियों पर पहुंच गया।

कई बड़े एक्टर्स के साथ किया काम

अभिनेत्री जिसकी खोज विनोद खन्ना ने की थी। बाद में उन्होंने चिरंजीवी, सलमान खान, काजोल जैसे एक्टर्स के साथ भी काम किया। इंडस्ट्री में एक छोटे से करियर में उन्होंने हमेशा अपने अभिनय से छाप छोड़ी। हम बात कर रहे हैं अंजला जावेरी (Anjala Zaveri) की।

कौन हैं अंजला जावेरी?

अंजला का जन्म 20 अप्रैल, 1972 हैम्पशायर, इंग्लैंड में हुआ। वो एक गुजराती परिवार में पली-बढ़ी और फैमिली बहुत ही कंजर्वेटिव थी। लेकिन अंजला शुरू से बॉलीवुड की चमक दमक से आकर्षित होती थी। अंजला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हिंदी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई थीं। वह वहां की दुकानों से वीडियो खरीदा करती थीं और तभी से उन्हें चमक-दमक की दुनिया से प्यार हो गया। हालांकि, उस समय वह काफी छोटी थीं और अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाना चाहती थीं।

अक्षय खन्ना के साथ किया था डेब्यू

अंजला जावेरी को विनोद खन्ना ने इंग्लैंड में एक राष्ट्रव्यापी खोज के दौरान फिल्म ‘हिमालय पुत्र’के लिए चुना था। इस फिल्म में उनके बेटे अक्षय खन्ना भी नजर आए। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बेताबी’ में अभिनय किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। साल 1998 में, उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म “प्यार किया तो डरना क्या” में अभिनय किया, जिसमें सलमान खान, अरबाज खान और काजोल भी थे। उसी वर्ष, उन्होंने चिरंजीवी के साथ फिल्म “चूड़ालानी वुंडी” से दक्षिण में अपनी शुरुआत की। इन दोनों फिल्मों ने उन्हें स्टार बना दिया। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में उनका दबदबा ज्यादा समय तक नहीं चला।

आखिरी बार साल 2012 में आई थीं नजर

हालांकि बॉलीवुड में उनकी अधिकांश फिल्मों ने औसत कारोबार किया, लेकिन टॉलीवुड फिल्मों में उन्हें काफी सफलता मिली। सुरेश प्रोडक्शंस ने वेंकटेश के साथ फिल्म प्रेमिंचुकुंदम रा में उन्हें टॉलीवुड में पेश किया। उनकी कुछ यादगार फिल्मों में शंकर दादा एमबीबीएस, समरसिम्हा रेड्डी और देवी पुत्रुडु शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2012 में लाइफ इज़ ब्यूटीफुल थी, जिसमें अमला अक्किनेनी भी थीं।

अंजला ने किससे की शादी?

इसके बाद अंजला ने तरुण अरोड़ा से शादी की, जो जब वी मेट में करीना कपूर के प्रेमी अंशुमान की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक सहायक अभिनेता के रूप में करियर शुरू किया, लेकिन अब दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में एक शीर्ष खलनायक बन गए हैं।

NEWS SOURCE Credit :jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp