Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

रोहतक के किलोई मंदिर के लिए 11 लाख रुपए देने का किया ऐलान, सावन शिवरात्रि पर अरविंद शर्मा ने की बड़ी घोषणा

रोहतक : आज यानी 23 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। हर साल इस तिथि पर सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का जल चढ़ता है और भक्त महादेव का विधिपूर्वक अभिषेक करते हैं। पूरे देश में भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे है। वहीं आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने रोहतक के किलोई मंदिर के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

PunjabKesari

बता दें कि सावन की शिवरात्रि पर युवक कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के लिए कावड़ लेकर पहुंचे। अरविंद शर्मा ने पहले रोहतक के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। फिर किलोई शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने रोहतक के किलोई मंदिर के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp